टास जीतकर अनीता बनी प्रधान
बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सबसे बड़ी आबादी वाला गांव दरियावगंज में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को समान मत मिलने से टॉस के माध्यम से चुनाव कराया गया। गांव के दो प्रत्याशियों में सावित्री यादव पत्नी परमेन्द्र व अनीता यादव पत्नी रजनीश को कई बार मतगणना करने के पश्चात सोमवार को 911-911 बराबर मत मिला तो फैसला टास पर हुआ। छोटे बच्चें से चुनाव निशान मतपेटिका से निकलवाया गया तो अनीता भाग्यशाली रही जिन्हें प्रमाणपत्र आरओ रवीन्द्र कुमार ओझा द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान बीडीओ राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। इस संबंध जहां जितने वाले प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी देखी गई वही टॉस हार चुके परमेन्द्र ने कहा कि मुझे जनता ने मत दिया किस्मत साथ नही दिया।












