पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उप मुख्यमंत्री के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से नाराज मंडल अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगीं।
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा । सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जताई नाराजगीं।
बृहस्पतिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा सदन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने से नाराज होकर डीएम मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
मंडल अध्यक्ष ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी करारी हार से बौखला गए है। जिससे वह सदन की गरिमा का भी ख्याल नही कर रहे हैं। यह कृत्य निंदनीय है।












