समाज सेवा के लिए जाने जाते है आनंद दुबे,लगवाये आई लव मड़ियाहूं सेल्फी पॉइंट
राधाकृष्ण शर्मा
मड़ियाहूं,संकल्प सवेरा जौनपुर समाजसेवी आनंद दुबे ने क्षेत्र की जनता के लिए विगत 1 वर्षों से जहां मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई है ।वहीं पर मुसलमानों के लिए मिर्जापुर में कंतित शरीफ दर्शन के लिए भी निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करायाहै। आए दिन गरीबों की सेवा में जैसे कंबल वितरण आदि का कार्यक्रम हैंड पंप लगवाना आदि कार्य कर समाज सेवा के करते रहते हैं ।
उनके मन में हमेशा समाज के लिए कुछ ना कुछ करने की प्रबल इच्छा रहती है। इसी क्रम में उन्होंने मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र मैं मडियाहू कोतवाली के सामने आई लव मड़ियाहूं का लोगो लगवाया है ।जिसके नीचे खड़े होकर क्षेत्र के नवयुवक बराबर सेल्फी ले रहे हैं उनकी इच्छा है कि मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान कायम करूं इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहते हैं।












