घर में घुसकर मनबढ़ों ने महिला को पीटा, छीनी मंगलसूत्र
जौनपुर,संकल्प सवेरा,बरईपार। कोतवाली मछलीशहर अंतर्गत बरईपार के पुरानी बाजार घर में घुसे मनबढ़ों ने महिला के साथ की छेड़छाड़, मंगलसूत्र छीने जाने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार के करीब 10 बजे की है। आरोप है कि दो दिन पूर्व प्रीति शर्मा पुत्री राजमणि शर्मा अपने मायके आई थी। पुराने रंजिश के मामले में दीवाल गिराकर घर में घुसे लोगो ने प्रीति को मारा पीटा और उसका मंगल सूत्र भी छीन लिए। बचाव में उतरी ननद और उसकी माता को भी मारा और पीटा गया। परिवार के सदस्य दयाशंकर शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह और उनके पिता समीप के बाजार गए हुए थे घटना की तहरीर सम्बंधित थाने में दे दी गई है।