आरोप:सपा प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के नामांकन पत्र पर मडराने लगे संकट के बादल
एफिडेविड देकर लगाया फर्जीवाड़ा कर गलत सूचना देने का आरोप
जौनपुर,संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव चल रहा है जौनपुर में विधान परिषद सदस्य के लिए समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के नामांकन पर आपत्ति लगा दी गई है और आरोप लगाया गया है कि इन्होंने शपथ पत्र में झूठे तथ्यों के आधार पर फर्जीवाड़ा किया है जिसकी जांच होकर नामांकन निरस्त की जानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार नेवादा ईश्वरी सिंह गांव के निवासी नितेश कुमार सिंह ने एमएलसी के सपा प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के नामांकन पर आपत्ति लगाते हुए आरोप लगाया है कि इन्होंने जो शपथ पत्र लगाया है ,उसमें झूठ तथ्य दिए हैं। जिसकी जांच हो कर नामांकन पत्र निरस्त किया जाए। नितेश कुमार सिंह ने यह आरोप रिटर्निंग अफ़सर निर्वाचन को देकर नामांकन रद्द करने की मांग की है।
हालांकि प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है की मछली शहर में स्थित सपा प्रत्याशी डॉ मनोज यादव के हॉस्पिटल को गलत तरीके से सरकारी जमीन पर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए वहां नोटिस भी चस्पा कर दी है और जेसीब मशीन भी मौके पर तैनात कर दि गई।
इस मामले पर डा मनोज के नामांकन पत्र और हॉस्पिटल पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। वही सूत्रों की माने तो इशी जमीन का कागज लगाकर भारतीय स्टेट बैंक से लाखो रुपये का लोन लिया गया है अगर सिकायत सही पाई जाती है तो जेल भी हो सकती है












