• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव आतंकवादियों को छोड़ते हैं, अब करते हैं जिन्ना की पैरवी : मनीष शुक्ला

Akhilesh Yadav spares terrorists as CM, now he defends Jinnah: Manish Shukla

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 11, 2021
in Jaunpur
0
मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव आतंकवादियों को छोड़ते हैं, अब करते हैं जिन्ना की पैरवी : मनीष शुक्ला
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव आतंकवादियों को छोड़ते हैं, अब करते हैं जिन्ना की पैरवी : मनीष शुक्ला

संकल्प सवेरा,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। यह बताता है कि सपा और उसके मुखिया देश द्रोहियों के साथ खड़े हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला आज गुरुवार को जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सलामतपुर , देमा,  तुलापुर, लेदुका गौरा व बदलापुर बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा मुखिया ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था।

जिस आजम खां ने भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था वह सपा की आंखों के तारे हैं और सरकार में उन्हें हमेशा अहम पदों पर बनाए रखा गया था।
प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा कि जिन्ना का समर्थन इस देश की एकता के लिए बलिदान होने वाले हर सेनानी, हर सैनिक और हर राष्ट्रभक्त का अपमान है। सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा व गरिमा के साथ भी खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं है,

लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी की अगुवाई में भाजपा सरकार है। इसमें देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं विपक्षी नेताओं में मोहम्मद अली जिन्ना के स्तुतिगान की होड़ लग गयी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी एवं लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल से करके देश और हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के पिछड़ा वर्ग, जो सरदार पटेल को अपना आदर्श मानते हैं और प्रेरणा लेते है, का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग इस अपमान को भूल नहीं सकता और समाजवादी पार्टी को सबक सिखाने के लिए आतुर है।
श्री शुक्ला ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते विपक्षी दलोें के नेता मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये है। उन्होंने कहा कि अभी तक सपा मुखिया अखिलेश यादव जिन्ना की तुलना भारत को एकता एवं अखंडता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से कर रहे थे अब उनके नेता जिन्ना को स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के नेता बता रहे है। ऐसा करते हुए वे भूल जाते है कि पहले जिन्ना ने धर्म के आधार पर दल का गठन किया और अन्तोगत्वा देश का विभाजन तक करा डाला।

उन्होंने कहा कि अखिलेश और उनके नेताओं को विभाजन की पीड़ा का भले ही एहसास न हो लेकिन देशवासी अभी तक उस दंश को भूलें नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दरसल जिन्ना के नाम की माला जपने वालों का इतिहास हमेशा से समाज को जाति, धर्म और मत के आधार पर बांटने का रहा है। यह कभी नहीं चाहते कि प्रदेश में सामाजिक सदभाव और भाईचारा हो। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ये प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को खराब करने की साजिश रच रहे है, लेकिन वे भूल जाते है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ प्रदेश की जनता ऐसी किसी भी कुचेष्ठा को सफल नहीं होने देगी। भाजपा का संकल्प सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास है और पार्टी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Previous Post

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत न्याय विभाग के द्वारा चलाया जा रहा विशेष कैम्प

Next Post

खेल से बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास-डॉ0 गोरखनाथ पटेल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
खेल से बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास-डॉ0 गोरखनाथ पटेल

खेल से बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास-डॉ0 गोरखनाथ पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.