• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में 9 से 15 अगस्त 2022 के बीच रोज अपने आवास पर राष्ट्रध्वज को ससम्मान फहराये जाने में सहयोग कर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 3, 2022
in Uttar Pradesh
0
पूर्व विधायक की हत्या पर अखिलेश बोले- हिल गया प्रदेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नागरिकों से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाये. इस दौरान उसकी पवित्रता एवं गरिमा कायम रहनी चाहिए. स्वेच्छा से प्रत्येक नागरिक अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराये. यह तिरंगा खादी का बना हो. राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. उस पर हर भारतीय गर्व करता है

9 अगस्त को गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो की चेतावनी दी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने की चेतावनी दे दी थी. गांधी जी ने अपने भाषण में देश को ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया था. अंग्रेजों भारत छोड़ो प्रस्ताव 8 अगस्त 1942 की रात को पारित होते ही अंग्रेज सरकार का दमन चक्र शुरू हो गया था. सभी नेता तड़के सुबह से गिरफ्तार कर लिए गए. तब जेपी, लोहिया, अरूणा आसिफ अली, ऊषा मेहता आदि समाजवादियों ने आंदोलन का नेतृत्व किया.

अरुणाआसिफ अली ने फहराया था तिरंगा

9 अगस्त 1942 को चारों तरफ कड़ी सुरक्षा के बावजूद अरूणा आसिफ अली ने अधिवेशन स्थल ग्वालियर टैंक मैदान बम्बई में तिरंगा ध्वज फहरा दिया. डॉ. लोहिया ने ऊषा मेहता के साथ नेपाल से आजाद रेडियो के माध्यम से आजादी के आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखने का आह्वान करते रहे. जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग जेल तोड़कर आंदोलन को गति दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस जनआंदोलन के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था. इस राष्ट्रीय आंदोलन की पावन स्मृति को बनाए रखने के लिए यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. भारत की आजादी की आखिरी लड़ाई की याद में 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में तो मनाया जाता है. इस वर्ष 15 अगस्त को आजादी का 75वां वर्ष भी होगा।

राष्ट्रव्यापी था आंदोलन

उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का मानना था कि 15 अगस्त 1947 राज्य की महान घटना जरूर है, जिस दिन हमें आजादी मिली थी. लेकिन 9 अगस्त 1942 देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी, जिसने ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी लेकर ही रहेंगे. यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी था, जिसमें बड़े पैमाने पर जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस प्रदर्शित किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा शहर-गांव, अमीर-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी- दुकानदार- सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, सभी को इस आयोजन में स्वेच्छा से सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. इस अभियान में किसी को भी जुड़ने से बचना नहीं चाहिए. प्रत्येक नागरिक अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समझकर इस अभियान में शामिल हो. राष्ट्रध्वज के दिन-रात फहराए जाने पर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है

Previous Post

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने क्रमबद्ध आंदोलन की बनाई रणनीति

Next Post

ज्योति सिंह ने सम्भाला उप जिलाधिकारी सदर का दायित्व

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ज्योति सिंह ने सम्भाला उप जिलाधिकारी सदर का दायित्व

ज्योति सिंह ने सम्भाला उप जिलाधिकारी सदर का दायित्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.