कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया
विश्व मृदा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के सभागार में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने संतुलित उर्वरकों के प्रयोग एवं मृदा परीक्षण व स्वास्थ्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किए बीज वैज्ञानिक डॉ लाल बहादुर गौड़ ने मृदा एवं ऊसर सुधार हेतु जिप्सम गोबर की खाद व हरी खाद का प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किए
मत्स्य वैज्ञानिक डॉ हरिओम वर्मा ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु जैविक खाद बनाने की विधि पर प्रकाश डाला कीट वैज्ञानिक डॉ रूपेश सिंह ने मृदा में उपस्थित हानिकारक कीट के प्रबंधन की जानकारी दी उद्यान वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने सब्जी फसल अवशेष को खाद बना कर मिट्टी में प्रयोग करने की सलाह दी
व डॉ अनिल कुमार ने सनई ढांचा से हरी खाद तैयार करने के विषयों पर चर्चा की इस कार्यक्रम केंद्र के कर्मचारी नरेंद्र चौधरी अमित कुमार एवं किसान शशि यादव संजय कुमार श्रद्धा सरगम सरिता निषाद कमल कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ लाल बहादुर गौड़ द्वारा व धन्यवाद डॉ रूपेश सिंह के द्वारा किया गया













