डीएम कार्यालय पहुंचे अघेड़ दंपती ने खुदपर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी अधेड़ दंपती मंगलवार की सुबह कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने खुद के उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास…
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी अधेड़ दंपती मंगलवार की सुबह कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने खुद के उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किए। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने पकड़ लिया। दोनों को लाइन बाजार पुलिस अपने साथ ले गयी। घटना से कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गयी। डीएम ने पूरे मामले की जांच शुरु करा दी है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर के गयासपुर गांव निवासी अमृत लाल 50 अपनी पत्नी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया था। पहुंचने के बाद अमृत लाल व पत्नी रीता देवी बोतल में रखा पेट्रोल अपने उपर डाल लिए। इसके बाद माचिस जलाने का प्रयास करने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिस के जवान व डीएम के चालक ने दोनों को पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। डीएम भी अपने चैम्बर से बाहर आ गए। घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी डा. अजय पाल शर्मा भी पहुंच गए। जलालपुर थाने के एसओ को भी बुलाया गया। घटना की जानकारी की गयी। अमृत लाल ने बताया कि उसके पिता ने सारी जमीन अपने तीन बेटो में से दो के नाम वसीयत कर दी थी। एक भाई मारकण्डेय नहीं दिया था। जिसके चलते मारकण्डेय हमेशा परेशान करता है। सोमवार को खेत में बबूल के पेड़ की टहनी छांट रहा था। मारकण्डेय ने फोन कर पुलिस बुलाकर परेशान करवाया। इन्ही सब बातों से आहत होकर उसने ऐसा किया। साथ ही उसका भी नाम बताया कि जिसने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। पुलिस हर पहलु पर जांच में जुटी है।
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि जो जमीन वसीयत में मिली है। अमृत लाल उसपर काबिज होकर जोताई-बोआई रहा है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। डायल 112 पर विपक्ष के लोगों ने फोन किया था। फोन आने पर पुलिस पहुंची। और दोनों पक्ष को थाने पर बुलायी। थाने पर न जाकर अमृत लाल किसी के कहने पर कलक्ट्रेट पहुंचा।
आफिस में मैं मौजूद था। हमसे भी नहीं मिला और सीधे आग लगाने की कोशिश की। जबकि डेढ़ साल पहले ही पूरे मामले की सुनवायी करते हुए कब्जा दिलाया गया था। गांव का एक व्यक्ति नीरज है जिसके कहने पर अमृत लाल ने ऐसा किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।