महीनों बाद स्कूल हुए गुलजार,तिलक करके छात्रों का हुआ स्वागत
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। स्थानीय गरियांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय काफ़ी दिनो बाद नए वर्ष में सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो सबसे पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कर चंदन लगाकर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। स्थानीय बाजार से मुख्य गेट तक गाजे-बाजे के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनको समाज सेवी संजय दुबे द्वारा सभी छात्रों को मास्क वितरित किया गया
और प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने सभी छात्रों व शिक्षकों से लगभग एक महीना की छूटी हुई पढ़ाई को पूरे लगन के साथ मेहनत कर कोर्स पूर्ण कर प्रेरणा लक्ष्य को पाने हेतु प्रेरित किया और फल वितरण किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण व अभिभावकों के साथ शिक्षक संजय मिश्र आलोक शुक्ला आशीष चौरसिया अजीत सिंह चौहान सुदेश पटेल अरविंद तिवारी चंपा देवी मौर्य अनारा यादव शीतला प्रसाद ने छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया गया।












