लव मैरेज के बाद युवक ने युवती को दिया धोखा
पहले रोहित यादव ने उषा बिन्द को प्यार का झांसा देकर रखा साथ, अब दूसरी शादी कर के हुआ फरार, पिड़ीता लगा रही न्याय की गुहार।
खुटहन, संकल्प सवेरा,जौनपुर। थाना क्षेत्र के जमुनिया की रहने वाली उषा बिन्द का शाहगंज क्षेत्र के कोहड़ा गांव के एक युवक रोहित यादव पुत्र लालबहादुर यादव उम्र लगभग 25 वर्ष ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर युवती का शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा,और युवती को घर से लेजाकर कोर्ट में कोर्ट मैरिज किया।
लगभग एक साल साथ में रहा और शारिरिक शोषण करता रहा। जब प्रेग्नेंट हुई तो पति बना रोहित यादव युवती को छोड़ फरार हो गया। आठ महीने का बच्चा पेट में लिए युवती उषा बिंद अब दर-दर न्याय की गुहार लगाते हुए भटकने को हो गई है मजबूर। ना तो ससुराल वाले साथ दे रहे हैं ना तो मायके नही दे रहे हैं साथ। ऐसी दशा में युवती जाए तो जाए कहां।
सरायमोयनीदीनपुर थाना खुटहन की निवासिनी उषा बिन्द पुत्री खरभान बिन्द ने आरोप लगाया है कि रोहित यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज के युवक ने शादी का झांसा देकर कोर्ट मैरिज किया और घर से भागकर शाहगंज बाजार स्थित एक कमरा लेकर लगभग एक साल तक साथ रहा और
शारीरिक संबंध बनाता रहा जब महिला प्रेग्नेंट हुई और पेट में आठ महीने का बच्चा रह गया तो युवक वहां से भाग निकला। और अब दूसरी शादी करके एक दूसरी महिला को अपने साथ गांव लेकर रह रहा है। घर वाले व मायके वाले रखने के लिए एसी दशा मे रखने के लिए राजी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में महिला न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रही है।













