• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

पाकिस्‍तान में डेल्‍टा वैरिएंट मिलने के बाद देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर आने की आशंका

पाकिस्‍तान में कोरोना महामारी की चौथी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। देश में पहली बार खैबर पख्‍तूंख्‍वां में वायरस के डेल्‍टा वैरिएंट का भी पता चला है। इसके मद्देनजर सिंध प्रांत की मंत्री ने जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन लगाने की भी बात कही है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 13, 2021
in Corona Update, Desh-Videsh
0
24 घंटे में 714 लोगों की मौत,89 हजार से ज्यादा मिल कोरोना संक्रमण के केस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इस्‍लामाबाद (एएफपी)। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में कोरोना महामारी की चौथी लहर का डर बना हुआ है। ऐसा कोरोना वायरस में हो रहे बदलावों की वजह से कहा जा रहा है।

सिंध की जनसंख्‍या एवं स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर अजरा फजल पेचूहो ने एक बैठक के दौरान इसकी जानकारी देते हुए पूरे प्रांत में वैक्‍सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया है।

बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है कि सिंध प्रांत में कोरोना महामारी की चौथी लहर आने का खतरा है।

डॉक्‍टर अजल ने चिंता व्यक्त की है देश में कोरोना वायरस के डेल्‍टा वैरिएंट (B.1.617.2) के मिलने से एक बार फिर प्रांत ही नहीं पूरे देश की स्थिति बेहद खराब हो सकती है। इसका असर देश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर पड़ सकता है और ये चरमरा सकती है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूंख्‍वां में डेल्‍टा वैरिएंट का मामला सामने आने की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि डेल्‍टा वैरिएंट का पता पहली बार भारत में ही चला था। इसके बाद 60 से अधिक देशों में इस वैरिएंट के सामने आने की पुष्टि हो चुकी है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन भी इस वैरिएंट को काफी खतरनाक बता चुका है।

ब्रिटेन में इस वैरिएंट के कई मरीज मिलने के बाद संक्रमण के मामलों में भी काफी तेजी से उछाल आया है। यहां नए आने वाले मामलों में करीब 60 फीसद डेल्‍टा वैरिएंट के ही हैं। इसके अलावा अमेरिका के छह फीसद नए मामलों में भी इसी वैरिएंट को पाया गया है

डॉक्‍टर अजल ने प्रांत की सभी एजेंसियों से चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों में टीकाकरण को आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्‍होंने ये भी साफ कर दिया है कि यदि प्रांत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हैं तो सरकार लॉकडाउन लगाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि सभी का टीकाकरण तेजी से किया जाए। उन्‍होंने प्रांत के सभी अधिकारियों को कोरोना वैक्‍सीनेशन के अलावा पोलियो अभियान का भी लक्ष्‍य निर्धारित करने और तेजी से काम करने के आदेश दिए हैं। आदेश में ये भी कहा गया है कि यदि पोलियो वैक्‍सीनेशन के दौरान किसी घर में बच्‍चा न भी मिले तो वहां पर तब तक जाएं जब तक उसको वैक्‍सीनेट न कर दिया जाए

प्रांतीय सरकार के फिलहाल उन्‍हीं कंपनियों को खोलने का आदेश दिया है जहां पर पूरे स्‍टाफ को कोरोना वैक्‍सीन की खुराक दे दी गई है। डॉक्‍टर अजल ने अधिकारियों से वैक्‍सीनेशन में तेजी लाने के लिए नादरा में वैक्‍सीनेशन सेंटर खोलने और वहां के मेडिकल और पेरामेडिकल के फाइनल ईयर स्‍टूडेंट्स की इस काम में मदद लेने का भी आदेश दिया है। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि जो अधिकारी अपने लक्ष्‍य से पीछे रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

UPSC ने जारी किया IES ISS 2020 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल, यहां करें चेक

Next Post

जौनपुर में थानेदारी का पाठ पढ़ाना पड़ गया महंगा, भाजपा नेता के रिश्तेदार का शांति भंग में चालान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
इन्वर्टर करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर में थानेदारी का पाठ पढ़ाना पड़ गया महंगा, भाजपा नेता के रिश्तेदार का शांति भंग में चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

May 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.