किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
बदलापुर,संकल्प सवेेरा। बदलापुर खुर्द खुर्द निवासी एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। घटना 27 अप्रैल की है। गांव के ही एक व्यक्ति ने एक किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। परिजनों ने इस बात की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस उसी दिन से एफ आई आर लिखने के बाद अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को मुखबिर से यह पता चली कि अपहरणकर्ता अपने घर पर मौजूद है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने अपहरणकर्ता शिवकुमार को गिरफ्तार कर चला न्यायालय भेज दिया!












