दुष्कर्म व पाक्सो मामले फरार आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने भेजा जेल
संकल्प संकल्प,जौनपुर। खुटहन पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व पाक्सों अधिनियम में फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोबरहा गांव निवासी मनीष गौतम थाने में दुष्कर्म व पाकसो अधिनियम के तहत पंजीकृत मुकदमे 154/21 धारा 376/506/120बी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित था।
पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने हमराह हे .
का. संजय ओझा, का. सत्येन्द्र यादव व का. सुनिल कुमार, म.का. को लेकर गोबरहा तिराहे पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












