देवी रात्रि जागरण में भक्तिगीतों से सरोबार हुए श्रोता
नौपेड़वा : बक्शा विकास खण्ड के लेदुका गाँव में विनोद कुमार सिंह के आवास पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल पर मंगलवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम में श्रोता भावविभोर हो गए। भक्तिमय गीतों से सरोबार वातावरण में गायक कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांध दिया। देवी जागरण गायक सुधीर तिवारी ने बम-बम बोल रहा हैं काशी की प्रस्तुति की तो भक्त सुर-सुर में मिला सरोबार हो गए। गायिका सपना ने चिरई रहती जब हम मयरिया उड़ चली अउती रहती तोहरे भवनवा ना की बेहतरीन प्रस्तुति की तो महिलाओं की भक्तिभाव भंगिमा देखते ही बनती थी। बेहतरीन गायिका रुचि सिंह ने अपने मधुर आवाज से देवी गीत निमिया की डार मैया मोरी डालेली झुलनवा एवं पचरा बारी अइनी हो जगदम्बा घर में दियना बारी अइनी हो प्रस्तुत की तो वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात्रि तक चले देवी जागरण कार्यक्रम में घपोली प्रधान हर्मेन्द्र सिंह धर्मेद्र सिंह गप्पू सिंह मुन्ना सिंह रिंकू निगम ,अभिनय सिंह, मोनू सिंह ,नीरज सिंह ,गौरव सिंह सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।












