गृह कार्य संग पढ़ाई कर आरती बनी प्रवक्ता
राष्ट्रीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान
संकल्प सवेरा गभिरन ( जौनपुर) 31 अक्टूबर खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गाँव निवासी कुशाग्र बुद्धि की आरती ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जो सभी गृहणियो के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया है। शादी शुदा आरती ससुराल में रहकर परिवार की सभी जिम्मेदारिया निभाते हुए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल कर खुद के साथ परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसने बताया कि हम ससुराल में रहकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए अपने मुख्य लक्ष को कभी निगाहों से ओझल नहीं होने दिये।
गृहकार्य के बाद सारा समय पढ़ाई में लगाते रहे है। मेरी इस सफलता मे पति संदीप मोदनवाल व ससुर मदनलाल का विशेष योगदान रहा है। गुरुजनो के दिशा निर्देशन और आशीर्वाद से ऐसा संभव हो पाया है।












