आप प्रत्याशी विनोद सिह वत्स ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
आप प्रत्याशी विनोद सिह वत्स सदर विधानसभा में जनता की पहली पसंद बनते नजर आ रहे
संकल्प सवेरा जौनपुर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद सिह वत्स का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चालू रहा। इस दौरान उन्होंने इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील लोगों से की।
जनसम्पर्क मे देखने से ऐसा लगता है कि जिस तरह जौनपुर सदर विधानसभा की जनता का मूड बना चुकी है उससे साफ नजर आता है कि उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनती दिख रही है। प्रत्याशी विनोद सिह वत्स विधानसभा में जनता की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं
शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर प्रचार किया और निर्वाचित होने पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान विनोद सिह वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई बिजली के भारी भरकम बिल आवास नशा बेरोजगारी आदि समस्याओं से परेशान है।
आम आदमी पार्टी ने जनता को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है। उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश में लगी है।
आप पार्टी समर्थक विभिन्न जगहों पर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थन में भारी संख्या मे महिलाओं पुरूषो ने भी बड़ी संख्या में नारेबाजी कर आप के लिए वोट मांगे।












