आप की सरकार बनने पर यूपी के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली
आप प्रत्याशी विनोद सिंह वत्स ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया तेज
आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की
संकल्प सवेरा जौनपुर जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी जौनपुर सदर से प्रत्याशी विनोद सिंह वत्स क्षेत्र की जनता का ध्यान पूर्वक समस्याओं को सुन रहे हैं और यही कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अगर बनी तो नाली बिजली सड़क की जो समस्याएं हैं क्षेत्र की जनता की दूर हो जाएगी।

अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी विनोद सिंह वत्स पर जौनपुर सदर विधानसभा की जनता तुम पर कितना भरोसा करते हैं। क्षेत्र की जनता उन पर कितना भरोसा करती हैं यह तो आने वाला समय बताइए, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद सिंह वत्स का लगातार विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है और लोगों से ज्यादा कर मुलाकात कर रहे हैं और समर्थन की मांग ही कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दोरान कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य बिजली बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को दूर कराया जाएगा, सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में भी बिजली फ्री, शिक्षा फ्री, इलाज फ्री और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। आप सभी उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने की अहम लड़ाई में साथ दें












