आप प्रत्याशी विनोद सिंह वत्स ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
जौनपुर,संकल्प सवेरा। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शहर से लेकर गांव की पगडंडियों तक प्रत्याशी पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह वत्स ने भी शनिवार को वाजिदपुर उत्तरी, कचहरी स्थित मोहल्लों, लाइन बाजार, भदेसर समेत आदि मोहल्लों में डोर-टू-डोर पहुंचकर जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार काम कर रही है जिसमें शिक्षा की अच्छी व्यवस्था, बिजली माफी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोहल्ला क्लिनिक
जैसी व्यवस्था दी है। उन्होंने कहाकि हमारी पार्टी यूपी में विकास की राजनीति करती है न कि नफरत की।












