जनसम्पर्क मे आप प्रत्याशी विनोद सिह को मिल रहा जनता का भरपूर प्यार
जपटापुर,सरायख्वाजा,कोईरीडीहा,सिद्विकपुर मे लोगो का भरपूर मिला समर्थन

जौनपुर संकल्प सवेरा। आम आदमी पार्टी के जौनपुर सदर प्रत्याशी विनोद सिह वत्स को जनसम्पर्क के दौरान जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। जनसम्पर्क अभियान के तहत आज आप प्रत्याशी ने आज सदर विधानसभा के जपटापुर,सरायख्वाजा,कोईरीडीहा,सिद्विकपुर खानपुर अकबर समेत दर्जनो गांवो मे डोर टू डोर पैदल लोगो से जनसम्पर्क किया और जनता से आप के चुनाव चिन्ह झाडू वाला बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को बडी जीत दिलाने की अपील की।
आम आदमी पार्टी के जौनपुर सदर प्रत्याशी विनोद सिह वत्स का चुनाव प्रचार कार्यक्रम लगातार देर रात तक जारी रहा। जहा भी वे गये वहा उनको लोगो का भरपूर समर्थन मिला और सभी ने एक स्वर मे एक बार उत्तर प्रदेश मे भी अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशी विनोद सिह वत्स ने लोगो से कहा कि गांव,गरीब दलित,पीडित,शोषित,वंचित युवाओ और महिलाओ के सर्वागीण विकास के लिए कृतसंकल्पित आम आदमी पार्टी को अपना बहुमुल्य वोट देकर बिजयी बनाए।

प्रत्याशी बनाए जाने पर मिली ढेर सारी बधाई
इसके पहले रविवार को सदर प्रत्याशी विनोद सिह वत्स के आवास पर जौनपुर सदर की जनता और आम आदमी के कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुचे। उनको पुष्पगुच्छ देकर माला पहनाकर अभिनन्दन करने वालो का ताता लगा रहा,उनसे मिलने पहुचे लोगो ने सदर विधान सभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर उनको बधाई दिया
।












