जमीनी विवाद में चाकूबाजी एक युवक घायल
संकल्प सवेरा केराकत। जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिहित गांव में जमीनी झगड़े को लेकर गुरुवार को चाकू चल गया। जिसमें पेट में चोट लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अमीहित गांव में छेदी राम और रामदुलार गौतम के बीच दरवाजे के सामने स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरूवार को रामदुलार विवादित जमीन पर झाड़ू लगा रहे थे। जिसपर छेदी पक्ष ने आपत्ति जताई।

जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। रामदुलार ने छेदी राम के बेटे 32 वर्षीय सविंदर राम को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू पेट में लगने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को केराकत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।