जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडौर निवासी एक नाबालिग किशोरी का युवक ने अपहरण कर लिया था ।जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपह्ता को बरामद कर लिया और आरोपी को अपहरण व साजिश पाक्सो एक्ट के मामले में जेल भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार सैदपुर गडौर निवासी स्वः मोहन चौहान की नाबालिग बेटी कविता चौहान रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया ।जिस पर चौकी प्रभारी पूर्वांचल विवि राजेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कान्स्टेबल अली अहमद , धर्मेंद्र कुमार, प्रिया पटेल के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई। और सिद्धिकपुर चौराहे पर उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे ।तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अपह्ता किशोरी को अपहरणकर्ता लेकर कहीं भागने की फिराक में है।
पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और सिद्धिकपुर से एक कमरे से किशोरी को बरामद कर लिया ।लेकिन आरोपी परसनी गांव निवासी बृजेश चौहान उर्फ बाबू पुत्र रामलाल मौके से फरार होने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उसे कुत्तुपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृजेश चौहान को अपहरण साजिश पाक्सो एक्ट के धाराओं में उसे जेल भेज दिया। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की है और अपहरणकर्ता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।












