व्यक्ति क्षणभर भी कर्म किए बगैर नहीं रह सकता – फादर पी विक्टर
संकल्प सवेरा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा 6 ब के छात्रा-छात्राओं ने सामुदायिक व्यवस्था पर परियोजना प्रस्तुत की जिसमें शिक्षक,चिकित्सक, पुलिसकर्मी, डाककर्मी,सफाईकर्मी आदि के महत्त्व को प्रकाशित किया।
कक्षाध्यापिका श्रीमती जया मिश्रा ने कर्म के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कर्म के द्वारा भाग्यनिर्माण की सीख दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति क्षणभर भी कर्म किए बगैर नहीं रह सकता,
वह प्रकृति के नियमों के अनुसार कर्म करने के लिए बाध्य है।विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य की शिक्षा देते हुए व्यायाम कराया।












