जौनपुर,संकल्प सवेरा। क्षेत्रीय खाद्द्य अधिकारी अरुण कुमार वर्मा का स्थानांतरण होने पर जौनपुर कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीय खाद्द्य अधिकारी का कार्यकाल जनपद में ठीक रहा। ऐसे अधिकारी जिले के लिये अमूल्य धरोहर रहे।

इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ,रत्नेश श्रीवास्तव,के के जायसवाल,निमित रावत,सुभम पटेल आदि उपस्थित रहे।












