पत्रकार संघ के तत्वधान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
भारत माता की जय, वंदे मातरम् व जय हिंद की गुंज
गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुआ नभ
संकल्प सवेरा,शाहगंज /जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शाहगंज पत्रकार संघ के आह्वान पर भारी संख्या में नगरवासी देशभक्ति में लीन पूरे उत्साह और जयघोष के साथ तिरंगा ध्वज लहराते नहीं थके। जिसमें भारत माता की जीवंत प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। संचालन अजय अग्रहरि ने किया।
आजादी के 75वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर शाहगंज पत्रकार संघ के तत्वाधान में शनिवार की दोपहर नगर के रामलीला भवन चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला भवन चौराहे से उठकर लोहामंडी, कोतवाली चौक, जेसीज चौक होता हुआ अयोध्या मार्ग पर नगर के अंतिम छोर पर समापन हुआ। यात्रा में स्थानीय श्रृष्टि अग्रहरि भारत माता की जीवंत प्रतिमा का रूप धर सभी का ध्यान आकर्षित करती रही। तिरंगा यात्रा में पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में संघ सभी सदस्यों सहित भारी संख्या में सामाजिक संस्थाओं और नगर वासी हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते देश भक्ति भावना में ओत प्रोत हो डीजे के देशभक्ति धुन पर झूमते नजर आए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम की गगनचुंबी उद्घोष से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा।
इस दौरान मुख्य रूप से रुपेश जायसवाल, चिकित्सा अधीक्षक डा रफीक फारुकी, महामंत्री राकेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, आनन्द बरनवाल राजेश चौबे, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, चन्दन अग्रहरि, डा अभिषेक सिंह, डा आन मोहम्मद, मो अब्बास, जितेंद्र सिंह, मनोज अग्रहरि, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।