मड़ियाहूँ संकल्प सवेरा। स्थानीय नगर की ईदगाह रोड पर बीती रात बंद दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।
ईदगाह रोड पर स्थित कृष्णा जनरल स्टोर नाम से होलसेल की दुकान है। रोज की तरह स्टोर मालिक रामगोविंद अपनी दुकान बंद कर उसी मुहल्ले में स्थित अपने आवास पर चला गया। रात लगभग 12 बजे दुकान के शटर से धुआं निकलता देख पड़ोस के लोग फायर सर्विस को फोन करने लगे मगर फोन नहीं लगा। तब राम गोविंद को फोन कर आग लगने की सूचना दी ।मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने समरसेबल आदि के माध्यम से लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया मगर तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। राम गोविंद ने लगभग दो लाख का माल जलने की कोतवाली में लिखित तहरीर दे दिया है।












