JAUNPUR राम किशुन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उदघाटन सोमवार को पंचायत भवन सिद्दिकपुर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर गौरव सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त अवसर पर स्वयं सेवको को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से छात्रों के अंदर उत्तम चारित्रिक गुणों के साथ सामाजिक गुणों का विकास होता है। क्योंकि श्रेष्ठ गुणों वाला नागरिक समाज एवं देश को नई दिशा दे सकता है ।
अगुंतको के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डा. आर. पी. सिंह ने तथा संचालन उर्वशी ने किया।
इस मौके पर अजीत सिंह,श्याम बिहारी यादव,नीलेश पाठक,सुरेश् यादव, स्वेक्षा प्रजापति,आलोक श्रीवास्तव,धनंजय,रमेशचंद्र मालवीय, शरद सिंह, धर्मसेन सिंह, अंबुज सिंह, सूरज सिंह, दामिनी सिंह,शिवम सिंह, गरिमा सिंह, बृजेश,किशन, प्राची, पूजा, दिग्विजय, जय प्रकाश,आकांक्षा,आंचल,काजल इत्यादि लोग उपस्थित रहें।












