डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत
बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
जौनपुर, संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बुधवार को जनपद जौनपुर आगमन पर पुलिस लाइन ग्राउंड में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्पगुच्छ एवं अंगवास्तराम भेंट कर स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के राजनीतिक आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की मौजूदगी विशेष रूप से रही। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जौनपुर आगमन पर उनका अभिनंदन किया।उसके बाढ़ उन्ही के साथ लखनऊ रवाना हो गए
कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, सुषमा पटेल, जगदीश सोनकर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












