गायक आशीष पाठक अमृत के भजनों पर झूमी मातृशक्तियाँ
जौनपुर। पूर्वांचल के प्रख्यात देवगीत एवं भजन गायक *आशीष पाठक ‘अमृत’* के भजनों पर मैहर मंदिर में आयोजित भजन संध्या में मातृशक्तियाँ झूम उठीं।
उल्लेखनीय है कि गायक आशीष पाठक दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को मैहर मंदिर में आयोजित विशेष भजन संध्या में मंदिर के महंत *श्री सत्यप्रकाश गुप्ता प्रधान न्यासी जी* के विशेष आग्रह पर पधारे।
यहाँ उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उपस्थित मातृशक्तियों ने *”हे जगजननी”, “चिरैया काहे बोलेला”, “खाटू वाले घर बनवा दो”, “लेले आइहा मैहर से चुनरी”* जैसे भजनों की फरमाइश कर खूब आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर मंदिर के महंत सत्यप्रकाश गुप्ता जी ने गायक आशीष पाठक जी को चुनरी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित जायसवाल न्यासी, पुजारी पंडित ओमप्रकाश तिवारी, पुजारी सुजीत मिश्रा, साधना तिवारी, पूर्णिमा पाठक, मंजुलता सिंह, मेघना यादव, सुषमा पाण्डेय, अनीता मिश्रा, गुड़िया पाण्डेय, अनवी पाठक, आर्या पाण्डेय, गुरु पांडे, सुलोचना, अभिषेक दुबे, कुमकुम दुबे, अंकिता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी *धीरू पांडे* ने किया।
—











