• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

On September 2, the 104th birth anniversary of Dr. Sripal Singh ‘Kshem’

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 1, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

“एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो,
शूल बनकर ठहरना नहीं जिंदगी” के रचनाकार डॉ. क्षेम को 104वीं जयंती पर किया जाएगा याद

जौनपुर: संकल्प सवेरा 1 सितंबर, हिन्दी साहित्य के यशस्वी कवि, साहित्य वाचस्पति एवं गीतकार डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साहित्य प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ का जन्म 2 सितंबर 1922 को जौनपुर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पश्चिम स्थित बशारतपुर गांव के एक कृषक परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने राज कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा हासिल की और उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। साहित्यिक गतिविधियों के केंद्र रहे इलाहाबाद में वे साहित्यिक संस्था ‘परिमल’ से भी जुड़े।

डॉ. क्षेम मूल रूप से गीतकार थे। उनके गीतों में प्रेम, सौंदर्य और श्रृंगार की भावनाओं की अनुपम अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। उनकी लोकप्रिय रचनाओं में “एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो, शूल बनकर ठहरना नहीं जिंदगी” जैसी पंक्तियां आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। महादेवी वर्मा ने उन्हें ‘गीत के राजकुमार’ की संज्ञा दी थी।
साहित्य के साथ-साथ डॉ. क्षेम सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। आपातकाल के दौर में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन ने उन्हें उद्वेलित किया और उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना को लेकर जनगीतों की रचना की। “जभी से जगे रे भाई, तभी से सवेरा है” और “देश के सितारों बलिहारी-बलिहारी है” जैसे गीतों ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई।

डॉ. क्षेम ने गीतों के अलावा महाकाव्य और आलोचना साहित्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘कृष्ण द्वैपायन’, ‘छायावाद की काव्य साधना’, ‘छायावाद के गौरव चिन्ह’, ‘नीलम तरी’, ‘संघर्ष तरी’, ‘राख और पाटल’, ‘रूप तुम्हारा प्रीति हमारी’ तथा ‘अन्तर्ज्वाला’ समेत उनकी अनेक कृतियां हिन्दी साहित्य की समृद्ध धरोहर हैं।
हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने उन्हें ‘साहित्य वाचस्पति’ की उपाधि से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश हिन्दी साहित्य संस्थान की ओर से भी उन्हें साहित्य भूषण एवं मधुलिमये पुरस्कार प्राप्त हुआ।
डॉ. क्षेम अपने सहज, सरल और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के लिए भी याद किए जाते हैं। उनके पास लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे और वे शोषित एवं पीड़ित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलकर उनकी मदद करते थे।
2 सितंबर को होंगे कार्यक्रम
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती के अवसर पर 2 सितंबर को सुबह 9 बजे जेल के पास स्थित क्षेम उपवन में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। वहीं शाम 5 बजे सिद्धार्थ उपवन के सभागार में जन्मदिवस समारोह का आयोजन होगा।
साहित्य जगत में अपने गीतों और रचनाओं के माध्यम से मानवीय मूल्यों की स्थापना करने वाले डॉ. क्षेम भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कालजयी रचनाएं और लोकप्रिय पंक्तियां उन्हें साहित्य प्रेमियों के बीच सदैव जीवंत बनाए रखेंगी।

Previous Post

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Next Post

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

September 1, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

August 31, 2026
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने संभाली मछलीशहर तहसील की कमान

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने संभाली मछलीशहर तहसील की कमान

August 31, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

September 1, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

August 31, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

जीडीपी में 7.8% की वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति का प्रमाण: कृपाशंकर सिंह

September 1, 2026
डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

डॉ. श्रीपाल सिंह ‘क्षेम’ की 104वीं जयंती पर 2 सितंबर को

September 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.