दिनेश चौधरी ने शुरू की नई परंपरा,सैकड़ो बहनों से बंधवाई राखी
केराकत, संकल्प सवेरा। विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व विधायक,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश चौधरी ने ब्लॉक जलालपुर,ब्लॉक केराकत एवं ब्लॉक डोभी के अंतर्गत आने वाली सैकड़ों आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आंगनवाड़ी की सहायिका एवं समूह की सैकड़ों महिला बहनों से केराकत ब्लाक एवं डोभी ब्लाक के सभागार में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम के तहत राखी बंधवाया। परिषदीय विद्यालयों में रसोइया के कार्य को संपन्न करने वाली रसोइया बहनों से भी राखी बंधवाया। यह कार्यक्रम खुद पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने आयोजित किया था।
माहौल खुशनुमा होने के साथ-साथ भावपूर्ण भी था क्योंकि अधिकांश महिलाओं में इस बात की चर्चा थीं कि हम लोगों की पूछ इस प्रकार से हो रही है और एक जनप्रतिनिधि हम सब के बीच में आज हम सब का भाई बनकर के बैठा हुआ है,हम लोगों से राखी बंधवा रहा है। हमें उपहार दे रह है। उपस्थित बहनों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।
पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि हम इस परंपरा को आगे और बृहद स्तर पर करेंगे। इस बार समयाभाव होने के नाते अभी बहुत कुछ मेरे मन का हो नहीं पाया है। भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते को सदैव निभाने का मैं संकल्प लेता हूं। और अपनी बहनों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। किसी भी प्रकार के संकट में इन बहनों के साथ मैं कंधे से कंधा मिलाकर के उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर के लडूंगा।
आज इतनी बड़ी संख्या में बहनों ने मुझे जो अपना स्नेह दिया है आशीर्वाद दिया है मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर के मुझे अपना भाई स्वीकार किया है। वाकई मैं अपनी बहनों के कर्ज में आज डूब गया। सभी बहने खूब आशीष और स्नेह प्रदान की।
पूर्व विधायक ने राखी बंधवाने के उपरांत अपनी ओर से वस्त्र एवं मिष्ठान का उपहार प्रत्येक महिलाओं को प्रदान करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी प्रदान किया।
कार्यक्रम केराकत ब्लॉक तथा डोभी ब्लाक के सभागार में आयोजित हुआ दोनों आयोजन में करीब 300 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक तौर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी को रक्षा सूत्र बांधकर के,उन्हें तिलक लगाकर के,उनकी आरती उतारी और उन्हें अपने रक्षा का संकल्प भी दिलवाया।
उक्त अवसर पर भाजपा थानागद्दी के मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,भाजपा बजरंगनगर के मंडल अध्यक्ष हरिहर राजभर,भाजपा डोभी के मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह गोलू,वीरेश राय,रामसमूझ निषाद,संजय सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिलामंत्री गौतम मिश्रा गोलू ने किया














