शोधार्थी अंजली उपाध्याय बेल्जियम में करेंगी अपना शोध प्रस्तुत/क्षेत्र के लिए गौरव
सुजानगंज, संकल्प सवेरा: क्षेत्र के ग्राम सभा छिमिंया निवासी व काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की शोधार्थी अंजली उपाध्याय पुत्री दीपचंद उपाध्याय व रीता उपाध्याय को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की ओर से विदेशी यात्रा अनुदान स्वीकृत किया गया है। CSIR के मानव संसाधन विकास समूह की ओर से 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। जारी पत्र के अनुसार अंजली उपाध्याय को बेल्जियम में आयोजित होने वाले 35वें Annual Conference of the European Society for Biomaterials (ESB) में भाग लेकर अपना शोध प्रस्तुत करने के लिए विदेशी यात्रा अनुदान प्रदान किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 7 से 11 सितंबर 2026 तक एंटवर्प, बेल्जियम में आयोजित होगा। सम्मेलन में दुनिया भर से बायोमैटेरियल्स, टिश्यू इंजीनियरिंग, मेडिसिन और संबंधित क्षेत्रों के शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि से शोधार्थी अंजली उपाध्याय के साथ-साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय और उनके क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शोध प्रस्तुत करने का अवसर उन्हें अपने शोध कार्य को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष रखने और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्रदान करेगा। बातचीत के दौरान अंजलि ने बताया कि उनकी यह इस उपलब्धि का श्रेय उनकी माता रीता उपाध्याय व पिता दीपचंद उपाध्याय तथा उनके शिक्षकों को जाता है। बता दें की शोधार्थी अंजली उपाध्याय आईपीएस नारायण उपाध्याय की बहन है।













