• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

Due to Vinod Tawde's efficiency, BJP will score a hat-trick of victory in UP: Kripashankar Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 21, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

जौनपुर, संकल्प सवेरा। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश में भाजपा आगामी चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। यह बात जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कही।

श्रीसिंह ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित विनोद तावड़े के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विनोद तावड़े पार्टी के भरोसेमंद और कुशल संगठनकर्ताओं में से एक हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी दिया जाना पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले करीब दो वर्षों से अनौपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन की गतिविधियों को नजदीक से समझा और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। अब उन्हें आधिकारिक तौर पर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।आगे कहा कि बिहार एवं हरियाणा में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में विनोद तावड़े ने अपनी संगठनात्मक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया है।

उनके अनुभव और रणनीतिक कौशल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और यहां पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय की भी आवश्यकता है। वे प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभा चुके हैं। श्री सिंह ने विश्वास जताया कि विनोद तावड़े के अनुभव, कार्यकर्ताओं से संवाद की क्षमता और संगठनात्मक रणनीति का लाभ उत्तर प्रदेश भाजपा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय किया जाएगा।

भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन को निरंतर मजबूत करते हुए जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक उत्साह है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को ऐसा प्रभारी मिला है, जो संगठन की बारीकियों को समझते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने में माहिर हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तावड़े के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने प्रदर्शन को और बेहतर करेगी तथा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य को हासिल करेगी।

Previous Post

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

August 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

विनोद तावड़े के कार्य कुशलता से यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : कृपाशंकर सिंह

August 21, 2026
जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

जौनपुर में बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

August 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.