लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
—————
अभिताश गुप्ता अध्यक्ष, आशीष गुप्ता सचिव, राजेन्द्र कोषाध्यक्ष
————–
क्लब के सेवा कार्य ही क्लब की पहचान है -सौरभकान्त

————-
संकल्प सवेरा जौनपुर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा लायंस क्लब जौनपुर राॅयल का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को देर शाम नगर के एक होटल में पूरे हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुल्तानपुर से पधारे पूर्व मंडलाध्यक्ष ला.सौरभकांत ने कहा लायंस क्लब सेवा परमोधर्म की भावना के साथ अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा में तत्पर रहते हुए अनेकों देशों में कार्य कर रही है उन्होंने कहा क्लब के सेवा कार्य ही क्लब को समाज में पहचान दिलाता है लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा वर्ष भर किए गए प्रमुख कार्यो में रक्तदान, अनेकों सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण,स्वास्थ्य शिविर इत्यादि की गवाही हाल में लगे बैनर दे रहे हैं जो निश्चित रूप से प्रसशंनीय है क्लब से जुड़ कर आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों रूप से समाज के कम भाग्यशाली लोगों की सेवा कर सकते हैं!इस्टालिंग आफिसर काशी से पधारे पूर्व मंडलाध्यक्ष ला.बलबीर सिंह बग्गा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिताश गुप्ता सहित सभी कैबिनेट सदस्यों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए अधिष्ठापित किया! नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सभी सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा किया!
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन पश्चात ध्वज वंदना व श्री गणेश जी की स्तुति उपरांत अतिथियों के माल्यार्पण व सम्मान से हुआ!
कार्यक्रम के प्रथम चरण में पूर्व सचिव अजय सोनकर ने सचिव रिपोर्ट पढ़ा तत्पश्चात अध्यक्ष संजीव साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात अपने कार्यकाल के सहयोगियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के हाथों मेमेंटो व गिफ्ट भेंटकर सभी का सम्मान किया! पूर्व फर्स्ट लेडी लायन रेनू बैंकर ने ध्वज वंदना का पाठ किया वहीं कार्यक्रम का शानदार संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व पूर्व सचिव अजय सोनकर ने संयुक्त रूप से किया इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सेठ ने मुख्य अतिथि के हाथों लकी ड्रा कराया जिसके विजेता सन्तोष अग्रहरि, मनोज साहू, रूपेश कसौधन, विनोद अग्रहरि, सन्नी चौधरी रहें! कार्यक्रम संयोजक आनंद साहू विनय कुमार साहू रहे , कार्यक्रम में प्रदीप प्रधान, विष्णु गौड़, रवि शर्मा, सचिव आशीष गुप्ता,रसाल बरनवाल,
नवीन साहू सिद्धार्थ साहू जितेंद्र सोनी अमित गुप्ता ऋषि श्रीवास्तव वैभव प्रधान विवेक गुप्ता रवि गुप्ता दीपशिखा चौरसिया अजय नाथ जायसवाल संजय जयसवाल राजा रमन राकेश साहू, गोपाल साहू,राजेश अग्रहरि सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा कार्यक्रम संयोजक विनय साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया! संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने नवचयनित कैबिनेट को अपनी शुभकामनाएं देते हुए क्लब के कार्यों की सराहना किया! अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने क्लब में सक्रियता के लिए डा.संजीव मौर्य, राजकुमार जायसवाल, संदीप जायसवाल,सन्नी चौधरी,डा.दिलीप विश्वकर्मा, रजनीश केशरी को लायंस पिन से सम्मानित किया!
इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन डा.राजेश मौर्य,रिजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिमा गुप्ता, सै.मुस्तफा हुसैन,मनीष गुप्ता,व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी,राधेरमण जायसवाल, निखिलेश सिंह,विवेक सिंह,प्रदीप सिंह रिंकू, उर्वशी सिंह,रजनी साहू, प्रीति गुप्ता, लेडी लायन विभा गुप्ता, पूर्व लेडी लायन प्रीति गुप्ता,एकता गुप्ता, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ, हर्ष माहेश्वरी जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष राकेश जयसवाल भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष सारिका सोनी दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे!












