“जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर
गाजीपुर , संकल्प सवेरा। आज शनिवार को हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर, गाजीपुर में एक्टिविटी पर आधारित प्रार्थना सभा का संचालन किया गया जिसका साप्ताहिक विषय “समय प्रबंधन” था।

इस परंपरा का शुभारंभ गत वर्ष फादर पी विक्टर द्वारा किया गया था जिसमें उनके द्वारा दिए गए निर्धारित विषयों पर प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग कक्षाओं द्वारा प्रार्थना सभा संचालित की जाती है जिसमें प्रत्येक दिन प्रदत्त विषय पर व्याख्यान दिया जाता है और शनिवार को क्रियाकलाप पर आधारित प्रार्थना सभा संचालित की जाती है।
आज कक्षा 12 ‘ब’ के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘समय प्रबंधन’ विषय पर क्रियाकलाप पर आधारित प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं पोस्टर के माध्यम से समय प्रबंधन तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रार्थना सभा के समापन में फादर विक्टर ने अपने संबोधन में बताया कि जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं। समय प्रबंधन के द्वारा हम इस सफर में अपने हर मुकाम को हासिल कर सकते है। ईश्वर ने सबको समान समय दिया है जो उसका सदुपयोग करता है उसका सपना अवश्य साकार होता है।












