हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
धर्मापुर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर चार को विपक्षियों ने पीटकर कर दिया था गंभीर रूप से घायल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को सुबह विपक्षियों ने चार लोगों को लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया था जिसमें एक का सिर फट गया था, पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय प्रताप मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई, गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के ही राममिलन, रमेश, विशाल सिद्धार्थ सहित करीब आठ लोग उनके खेत मे मिट्टी खोद रहे थे। जब पीड़ित संजय प्रताप मौर्य ने इसका विरोध किया, तो नामजद आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान राममिलन ने कुल्हाड़ी के बट से प्रहार कर एक युवक सुशील मौर्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में साधुलाल, संजय मौर्य, अनिल और दीपक को भी काफी चोटें आईं थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में धर्मापुर गांव के संजय प्रताप मौर्य के द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर घायलों का मेडिकल कराकर राम मिलन, राम सिलन समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था जिसमे दो आरोपी राम मिलन और राम सिलन को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। अन्य आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।












