नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन।
50 दुकानों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से व्यापारियों में होगा दुकान आवंटित
जौनपुर।, संकल्प सवेरा शुक्रवार को दोपहर में शीतला चौकियां नवीन सब्जी मंडी में 50 नग स श्रेणी की दुकानों के निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस दुकानों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन उपनिदेशक निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद वाराणसी एस के वर्मा द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद कार्यदाई संस्था द्वारा जेसीबी व मजदूर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
उप निदेशक निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद वाराणसी एस के वर्मा ने भूमि पूजन के बाद बताया कि इन 50 स श्रेणी की दुकानों का निर्माण कार्य कार्रवाई संस्था को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन स श्रेणी की 50 दुकानों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नव निर्मित सभी 50 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया कर व्यापारियों को दुकान का आवंटन किया जाएगा।
इस भूमि पूजन के दौरान मंडी सचिव जौनपुर ध्रुव चौधरी, मंडी इंस्पेक्टर राहुल विक्रम सिंह, अंकुर सिंह, अवध नारायण पांडेय, अनुज सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।













