जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
संकल्प सवेरा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीडी कॉलेज आर्ट फैकल्टी, टीडी लॉ कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।













