पारिवारिक कलह में महिला ने खाया जहर, मौत
गौराबादशाहपुर, संकल्प सवेरा (जौनपुर) गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरसंड गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजनों को पता चलने पर भर में उसे जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुसुमलता पत्नी रिंकू प्रजापति 30 वर्ष गौराबादशाहपुर की निवासी थी। शनिवार की रात किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया जिसे क्षुब्ध होकर कुसुम लता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
स्वजनों ने सोचा गुस्सा उतर जाने पर वह बाहर आएगी। भोर में खिड़की से किसी की नजर कमरे के अंदर पड़ी तो कुसुमलता फर्श पर पड़ी थी तथा उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्वजनों ने तत्काल उसे ले जाकर जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।











