• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

BJP is not a machine for winning elections, but a medium for nation building: Swatantra Dev Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 23, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, पद नहीं समाज सेवा हमारा लक्ष्य: स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर , संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र माध्यम है।

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प दिलाते हुए श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, भाजपा में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी विचारधारा और हमारा कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है और यही भावना हमें अन्य दलों से अलग बनाती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी विनम्रता और सादगी के साथ जनता के बीच जाएं और उनके सुख-दुख के साथी बनें जल शक्ति मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर घर नल से जल मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की इन लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने संगठन में अनुशासन और शुचिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। यह वैभव हमें लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से मिला है, इसलिए हमें अहंकार से दूर रहकर सेवा भाव को ही अपना मूल मंत्र बनाना होगा।

इस अवसर पर गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र श्री कृपाशंकर सिंह,रमेश मिश्र बृजेश सिंह मनीष शुक्ला के पी सिंह महेश चन्द्र श्रीवास्तव अशोक चौरसिया सुशील उपाध्याय श्याम राज सिंह, अजय शंकर दुबे पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह मनोरमा मौर्य गीता बिंद आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

मेदांता लैब्स अब मड़ियाहूं में शुरू, घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी

Next Post

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.