• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह

Maharana Pratap ate grass bread but did not accept the subjugation of the Mughals: Dr. Mahendra Sing

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 9, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

घास की रोटी खा ली पर मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया महाराणा प्रताप ने: डा. महेंद्र सिंह
– मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान योद्धा को युगों युगों तक लोग करेंगे याद: कृपाशंकर सिंह

– कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में राजपूत सेवा समिति द्वारा समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित

संकल्प सवेरा (जौनपुर) कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयंती पर राजपूत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ। राजपूत समाज के आईएएस, पीसीएस में चयनित 11 मेधावियों के साथ साथ यूपी बोर्ड में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और बीरता के प्रतीक थे। उन्होंने घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया। वे देश के हर दिल में बसे है। उनके गौरव गाथा को दुनिया में लोग याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस भारत का सपना देखा था,

जिस भारत की वे कल्पना करते थे आज फिर से वो भारत खड़ा हो गया है। दुनियां के अंदर भारत का परचम फहर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव परिणाम से न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरा देश आह्लादित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अदम्य साहस और बीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रयासों के लिए राजपूत समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले इस महान योद्धा को युगों युगों तक याद किया जाएगा।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। सलमान शेख की टीम ने गणेश वंदना के बाद महाराणा प्रताप जी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। राजपूत सेवा समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण के साथ समित के द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप पार्क के पास एक संग्रहालय हाल के निर्माण की बात कही। अतिथियों द्वारा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, राजिता सिंह, हिमालय सिंह, आदित्य सिंह, विनीत सिंह, किशन सिंह, प्रमय सिंह के साथ ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र राजशेखर सिंह को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं में पूर्व सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक डा.हरेंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन श्रीमती कमला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह, ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, सत्येंद्र सिंह फ़ंटू, विनय सिंह, श्याम राज सिंह पूर्व जिलापंचायत सदस्य,राहुल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डा. अंजना सिंह सहित समिति के सदस्य व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह व आभार जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने ज्ञापित किया।
– पुलिस बूथ महाराणा प्रताप पार्क का हुआ उद्घाटन
कलीचाबाद में स्थित महाराणा प्रताप पार्क के पास शनिवार को पुलिस बूथ का उद्घाटन पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सीटी गोल्डी गुप्ता के साथ थाना प्रभारी लाइन बाजार व राजपूत सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

ईरान-भारत रिश्तों की मिसाल बना जौनपुर, शिया कॉलेज में दिखा गंगा-जमुनी संगम

Next Post

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

शिक्षा के साथ संस्कार नैतिकता मानवता व सनातन की शिक्षा आवश्यक: कृपाशंकर सिंह 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.