राजपूत सेवा समिति करेगा महाराणा प्रताप जयंती पर मेधावियों का सम्मान
जौनपुर, संकल्प सवेरा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आगामी शुक्रवार, 9 मई को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10:30 बजे से राजपूत सेवा समिति द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सिविल सेवा में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह होंगे। समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह सम्मान समारोह राजपूत समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों के योगदान को मान्यता देने हेतु आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने देश-विदेश में समाज का गौरव बढ़ाया है
इसके पूर्व प्रातः 07:30 बजे नगर के कालीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद 09:30 बजे महाराणा प्रताप पार्क के पास नव निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। तत्पश्चात
इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ सदस्य विधान परिषद, जौनपुर, रमेश सिंह विधायक शाहगंज, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह (के.पी.) पूर्व सांसद, डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक जफराबादएवं ज्ञानप्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।












