• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है: अजीत प्रजापति

Bharatiya Janata Party is not just a political party but an ideology: Ajit Prajapati

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 4, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है: अजीत प्रजापति
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है: अजीत प्रजापति

प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होता है, और आप सभी पर जिले को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है : अजीत प्रजापति

जौनपुर, संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नए पदाधकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वप्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके उपरांत सम्पूर्ण वन्दे मातरम गीत गाया गया।

सबसे पहले जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित जिला पदाधकारियों एवं मण्डल अध्यक्ष का एक दूसरे का परिचय कराए और उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय साथियों, आदरणीय वरिष्ठजनों और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं आज इस जिला पदाधिकारी परिचय बैठक में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ यह केवल एक औपचारिक परिचय का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संगठन की शक्ति, एकता और हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है।

भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा हमारा संकल्प हम सभी यहां किसी पद के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने के लिए उपस्थित हैं प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होता है, और आप सभी पर जिले को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका और जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल रहे साथ ही, सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया और लक्ष्य निर्धारित किए गए अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही और आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि साथियों, हमें यह समझना होगा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर से आती है यदि हमारा बूथ मजबूत है, तो हमारा जिला मजबूत होगा, और जब जिला मजबूत होगा, तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा इसलिए हमें हर बूथ तक पहुंचना है, हर कार्यकर्ता को सक्रिय करना है और हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूँ कि आप अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने जिले को संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में एक उदाहरण बनाएंगे।

विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं हमें इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही, हमें जनता की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि आज के इस परिचय बैठक का उद्देश्य केवल एक-दूसरे को जानना नहीं, बल्कि एक मजबूत टीम के रूप में कार्य करने का संकल्प लेना है हमें आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

एम एल सी ब्रजेश सिंह प्रिंसु ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद जिला महामंत्री संदीप तिवारी अजय सिंह जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल जिला सह कोषाध्यक्ष नारायण दास चौरसिया जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह (मान्टो) जिला कार्यालय सह मंत्री घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह जिला मिडिया सह प्रभारी विशाल गौतम जिला आई.टी. संयोजक रोहन सिंह जिला आई०टी० सह संयोजक अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्वार्थ राय जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अवनीश यादव विजय यादव निखिल सोनकर संजीव शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Previous Post

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में क्रीड़ोत्सव-2026 का भव्य समापन

Next Post

बीएससी पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी पुनः जांच, 10 दिन में रिपोर्ट

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में डीजल और पेट्रोल की भरपूर उपलब्धता परेशान न हो: प्रदीप सिंह 

बीएससी पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी पुनः जांच, 10 दिन में रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

May 24, 2026
अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

May 23, 2026
भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

May 23, 2026
मेदांता लैब्स अब मड़ियाहूं में शुरू, घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी

मेदांता लैब्स अब मड़ियाहूं में शुरू, घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा भी

May 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

May 24, 2026
अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

May 23, 2026
भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

May 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम: त्र्यंबक त्रिपाठी

May 24, 2026
अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

अनुभव और वैज्ञानिक सोच भी एक कुशल चिकित्सक के निर्माण में अत्यंत आवश्यक

May 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.