राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
संकल्प सवेरा, जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से प्रारंभ हुआ। योग प्रशिक्षिका श्रीमती सीमा द्विवेदी के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया । तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने चयनित ग्राम मातापुर में जाकर महिला सशक्तीकरण ,नशा मुक्ति अभियान ,सर्व शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया ।
आज के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की डॉ० राजश्री सिंह विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने छात्राओं को बताया की परिश्रम और सेवाभाव से एक व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है जाति पाति से ऊपर उठकर एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण करें साथ ही साथ छात्राओं को महिला अधिकार के बारे में विस्तार से बताया है सायंकाल में स्वयंसेविकाओं के दो समूह क्रमशः मीराबाई तथा रानी लक्ष्मीबाई टीमों के बीच कबड्डी खेल खेला गया जिसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम विजयी हुई।














