जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जौनपुर,संकल्प सवेरा। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह, जौनपुर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक श्रीकला धनन्जय सिंह, अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। बैठक मे अखिलेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी बृजेश कुमार सिंह प्रिन्शु विधान परिषद सदस्य, प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, जिला विकास अधिकारी जौनपुर, उपायुक्त मनरेगा, जौनपुर का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष के अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। बैठक में बिन्दुवार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया गया, वित्तीय वर्ष 2026-27 के 15वाँ वित्त (टाईड ग्रान्ट व अनटाईड ग्रान्ट) एवं पंचम राज्य वित्त आयोग योजना की वार्षिक कार्ययोजना बनाये जाने पर विचार, जिला पंचायत का पुनरीक्षित वजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के मु0 144.47 करोड़ रूपये, जिला पंचायत का मूल वजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के 99.79 करोड़ रूपये, के साथ जिला पंचायत द्वारा मानचित्र स्वीकृति के दरो के संशोधन पर विचार करते हुए निर्माण कार्य से संबन्धित विभिन्न समितियों एवं नियमों के अन्तर्गत
जनप्रतिनिधियों के प्राप्त प्रस्तावों के स्वीकृति पर विचार व जिला पंचायत, जौनपुर में प्राप्त आई० जी० आर० एस०, तहसील दिवस के माध्यम से निर्माण कार्य सम्बन्धित प्राप्त प्रस्ताव पर विचार किया गया एवं अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सदस्यगण, जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावो पर चर्चा किया गया, जिसमें लाइसेंस शुल्क दरो में वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ। कतिपयं सदस्यगण द्वारा जनपद जौनपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में जिला पंचायत द्वारा चैमुखी विकास के कार्यों के गुणवत्ता की सराहना की गयी। बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू, विधान परिषद सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है, जिसके लिए अध्यक्ष महोदया को बधाई देता हूँ। पिछले दिन चल रहे विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार द्वारा अब तक का सबसे भारी भरकम बजट लगभग 9 लाख करोड रूपये का पास हुआ, जिसमें 32 हजार करोड़ रूपये का बजट पंचायतो को सशक्त व जागरूक बनाने के लिए पास किया गया है, उसमें जनपद के सभी विकास खण्डो में बारात घर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाईब्रेरी बनाये जाने हेतु निर्णय लिया गया है।बैठक में सदस्य अमरेश रतन सिंह, ललई सरोज, लक्ष्मीकान्त यादव, अमर बहादुर यादव, पवन कुमार, डा० सुनीता बर्मा, द्रौपती यादव, श्रीमती ष्णा सिंह, उषा किरन आदि सदस्य एवं संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सिकरारा, माण्डवी सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, महराजगंज, विमलेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर, तथा अन्य विकास खण्डो के ब्लाक प्रमुखगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा पूर्व में क्षेत्र पंचायत, बक्शा के प्रमुख स्व० मनोज यादव के निधन पर सदन द्वारा उनकी आत्मा की शान्ती हेतु 2 मीनट का मौन धारण कर श्रद्वांजली अर्पित की गयी। अन्त में अध्यक्ष महोदया द्वारा सदन में उपस्थित प्रमुखगण, सदस्यगण एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर होली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।











