छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण
संकल्प सवेरा जौनपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अन्तर्गत कुँवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन एवं गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी SPEL जनपद जौनपुर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनपद जौनपुर के जनपदीय नोडल अधिकारी डा0 सोमारु राम प्रजापति, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नामित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, टी.डी.पी.जी. कालेज एवं मोहम्मद हसन पी.जी. कालेज के छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको को थाना लाइन बाजार का भ्रमण कराया गया ।
प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश कुमार सिंह थाना लाइन बाजार, एवं पुलिस स्टाप ने छात्र व छात्राओं को कानून, सुरक्षा व नैतिक मूल्यों व हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई । छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या में तुरन्त पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया । इसके बाद छात्र/छात्राओं को वृद्धा आश्रम ,अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन, मिशन शक्ति केन्द्र, के विषय में अवगत कराया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरुकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है । पुलिस विभाग के अनुसार SPEL कार्यक्रम से समाज और पुलिस के बीच संबंध मजबूत होगें तथा छात्र-छात्राओं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित होगें उक्त कार्यक्रम में डा0 अवधेश कुमार मौर्य, डा0विजयलक्ष्मी सिंह, डा0निलेश सिंह, डा0 विवेक विक्रम सिंह, उ0नि0 अरविन्द यादव, म0उ0नि0 प्रमीला देवी, हे0का0 सत्यपाल, का0राजन कुमार, म0का0 रीना मुंडा उपस्थित रहे ।














