यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
संकल्प सवेरा जौनपुर। विपक्ष द्वारा मनरेगा बचाओ मार्च के मुद्दे पर पुलिस प्रशासन द्वारा 11 जनवरी से लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष के इशारे पर असंवैधानिक तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।
11 जनवरी 2026 को वाराणसी में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम मार्च’ के तहत शांतिपूर्ण मार्च दौरान पुलिस ने NSUI के छात्र कार्यकर्ताओं पर बर्बर पूर्वक लाठीचार्ज किया। तभी से पुलिस प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यूथ कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर रात में घरों पर पुलिस भेजकर कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया जा रहा है। जौनपुर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर सहित ,आदिल ,सत्या त्रिपाठी,साद खान दर्जनों कार्यकर्ताओं को 11 जनवरी से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। घर पर बार-बार पुलिस भेजी जा रही है, और कल (12 जनवरी) को पूरा दिन थाने पर बिना किसी वैध कारण के बैठाए रखा गया। देर शाम को फॉर्म 34 भरकर छोड़ा गया, लेकिन रात होते ही फिर घर पर पुलिस भेजकर पुनः इन्हें और अन्य पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया गया। पूछने पर कोई कारण नहीं बताया जाता। यह स्पष्ट तानाशाही है! योगी-मोदी सरकार यूथ की आवाज से इतनी घबराई हुई है कि शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।













