कोडीन कफ सिरप रैकेट पर मीरजापुर पुलिस का प्रहार: 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 15 करोड़ के संदिग्ध टर्नओवर की जांच
संकल्प सवेरा। थाना जमालपुर पुलिस ने NDPS एक्ट से जुड़े बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना जमालपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 210/25 (धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस व 26D/29 NDPS Act) के तहत की गई।
पुलिस विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त की फर्म मेसर्स सिटी मेडिसेल्स (हरिहरपुर मठना, जमालपुर) मौके पर क्रियाशील नहीं पाई गई और न ही वहां किसी प्रकार का मेडिकल स्टोर संचालित था। इसके बावजूद दिल्ली स्थित विभिन्न फर्मों से इनवॉयस के जरिए Eskuf Cough Syrup (Codeine Phosphate + Triprolidine HCl, Schedule H-1) की बड़ी खेप फर्म को सप्लाई दिखाई गई। अभिलेखों के अनुसार अप्रैल से जून 2025 के बीच अनेक इनवॉयस के माध्यम से कुल 4,50,850 (100 ml) बोतलें सप्लाई दर्शाई गईं।
जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त की फर्म के बैंक खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र (सिगरा/मुगलसराय) और ओवरसीज बैंक (मुगलसराय) में पाए गए, जिनमें लगभग 15 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज है। सप्लाई से जुड़े बिल, परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के नंबर और ट्रेसबिलिटी विवरण के सत्यापन के लिए GST विभाग वाराणसी/नई दिल्ली से जानकारी मांगी गई है।
₹25 हजार के इनामी अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव को 27 दिसंबर 2025 को जीवनाथ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं; साक्ष्य संकलन के बाद आगे की गिरफ्तारी व विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
कृष्ण कुमार यादव, पुत्र मनोज कुमार यादव, निवासी जंसो की मड़ई, थाना अलीनगर, चंदौली; आयु लगभग 28 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम।
#Mirzapur #UPPolice #NDPSAct #CodeineSyrup #DrugRacket #CrimeNews #JamhalpurPolice #BreakingNews #LawAndOrder #viralnews #NewsUpdate













