स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक रमेश शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर, संकल्प सवेरा। शास्त्री नगर आवास पर पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प0रमेश चंद्र शर्मा की 54वी पूण्य तिथि मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किय।कार्यक्रम में रामकृष्ण पाठक, पूर्व बार अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व कलेक्ट्रेटबार महामंत्री आनंद मिश्रा ने कहा कि ऐसे पुरोधा जिन्होंने श्रमदान से मछली शहर मड़ियाहूं मार्ग का निर्माण करवाया था। राकेश मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी जी निःस्वार्थ समाज की सेवा किया जिनको बरसठी के गाँधी के नाम से लोग पुकारते थे।
स्वर्गीय शर्मा जी के पौत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे पूर्वज से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए जो समाज के लिए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया,व आजादी के बाद बरसठी से विधायक चुने गए ।कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार तिवारी,, विनय सिंह , अवधेश तिवारी,सुशील दूबे, महंत मनोज मिश्रा ,विकास यादव जिला पंचायत सदस्य,करुणानिधि मिश्रा,विराट त्रिपाठी,ऋषि सिंह,आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।आये हुए आगंतुकों का आभार प्रबंधक अजय त्रिपाठी, व पंकज त्रिपाठी एडवोकेट ने व्यक्त किया।













