गिरीशचंद्र यादव के पिता के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया शोक
जौनपुर, संकल्प सवेरा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधू यादव का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। इस पर पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सवधू यादव जी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। अपने शोक संदेश में पूर्व गृहराज्यराज्य मंत्री ने कहा कि
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन की खबर से मन मर्माहत है। वह व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनके मृदुभाषी व्यक्तित्व और विचारधारा को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन की खबर हमे जैसे ही मिली हमने तुरन्त गिरीश चंद्र यादव से मोबाइल पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।













